{"_id":"6afcb722ad25184ea60e3320","slug":"employment-assistants-submit-memorandum-seeking-honorarium-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-165105-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मानदेय के लिए रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
एडीओ पंचायत जमालपुर को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक।-सोशल मीडिया।
जमालपुर। बकाया मानदेय और अन्य समस्याओं को लेकर जमालपुर विकास खंड के रोजगार सेवकों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया।
उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के बैनर तले दर्जनों रोजगार सेवकों ने एडीओ पंचायत पूर्णेंदु चंद को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने तक शासकीय कार्यों से अलग रहने की चेतावनी दी।
रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय का भुगतान, प्रत्येक माह समय से मानदेय देने, मोबाइल डाटा का भुगतान करने और श्रमिकों की मजदूरी समय से दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांगें पूरी होने तक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।
इस दौरान सुनील कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, अंबुज सिंह, मनोज कुमार, मनीष कुमार, तेज बहादुर, मंजू कुमारी, रोहित गिरि, घनश्याम और वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।