{"_id":"60c4e9aa8ebc3e8ba77e55cf","slug":"tac-task-force-will-investigate-the-construction-work-of-mandi-parishad-mirzapur-news-vns5943492108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी परिषद के निर्माण कार्य की टीएसी टास्क फोर्स करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी परिषद के निर्माण कार्य की टीएसी टास्क फोर्स करेगी जांच
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंडी परिषद के निर्माण कार्यों की लचर और धीमी प्रगति एवं अनियमितताओं की शिकायत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे समस्त कार्यों की जांच के लिए मंडल स्तरीय टीएसी टास्क फोर्स गठित कर समस्त कार्यों की सूची तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के संबंध में आख्या सोमवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं।
इसी के साथ ही मंडलायुक्त ने एक समाचार पत्र में मारकुंडी पहाड़ पर अवैध खनन को लेकर प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र और खनन अधिकारी सोनभद्र को निर्देेशित करते हुए कहा कि प्रकरण की संयुक्त रूप से जांच कर 24 घंटे के अंदर आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इस अवैध खनन में जिस व्यक्ति की भी संलिप्तता पाई जाती है। उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कही भी अवैध खनन करते हुए पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति पर व संलिप्त पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
पहाड़ों पर हो रहा खनन अथवा प्लाटिंग
मिर्जापुर। विंध्य क्षेत्र के पहाड़ों पर इन दिनों तीव्र गति से अवैध खनन हो रहा है। चाहे मारकुंडी पहाड़ हो या अष्टभुजा पहाड़ हो। हर जगह खनन और प्लाटिंग का धंधा जोरों पर है। अभी हाल में ही मंडलायुक्त ने कालीखोह पहाड़ी पर अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कराया था। संबंधित पर कार्रवाई का निर्देश दिया था लेकिन फिलहाल अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।