फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Symbolic silent fast against agricultural reform ordinance

कृषि सुधार अध्यादेश के खिलाफ प्रतीकात्मक मौन व्रत

Sat, 12 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Symbolic silent fast against agricultural reform ordinance
मिर्जापुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि सुधार अध्यादेशों के खिलाफ शनिवार को प्रगतिशील युवा मंच के सदस्यों ने बरियाघाट पर एक घंटे का प्रतीकात्मक मौन व्रत रखा। अध्यादेश को किसान विरोधी करार दिया और तीनों कृषि अध्यादेश को वापस लेेने की मांग की गई।
विज्ञापन

मौन व्रत के पूर्व आयोजित संक्षिप्त सभा में प्रगतिशील युवा मंच के सदस्यों ने हरियाणा में अध्यादेश का विरोध कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा किया। कहाकि केंद्र सरकार कांट्रैक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों को उनके खेतों से बेदखल करना चाहती है। पिछले दरवाजे से अडानी-अंबानी को कारपोरेट को कृषि में प्रवेश देना चाहती है। जो कि इस देश का किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वक्ताओं ने कहा कि कांट्रैक्ट फार्मिंग को कानूनी वैधता मिलने के बाद कंपनियां खेती करेंगी और किसान मजदूर बनकर रह जाएगा। आय बढ़ाने के नाम पर सरकार एग्रो बिजनेस में काम करने वाले निजी कंपनियों के लिए खेती का रास्ता खोल रही है। इसके भयावह परिणाम होंगे। कोरोना के काल में किसान को तात्कालिक अल्पकालिक मदद की जरूरत थी। ऐसे में बिना संसद में चर्चा कराए चुपके से अध्यादेश लाना सरकार की नियत पर सवाल खड़ा करता है। कहा कि सरकार कृषि सुधार अध्यादेश 2020 को वापस ले, अन्यथा पूरे देश के किसान सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौन व्रत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम, युवा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र अग्रहरि, संगठन के अध्यक्ष आयुष सिंह, पूवर छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रतीक पांडेय, सर्वेश चौबे, आयुष, राज यादव, हर्षित दुबे, प्रिन्स, अहमद, अमन, वत्सल श्रीवास्तव, रोहित यादव, आशीष यादव, रामअवतार, दुर्गेश दुबे, सुब्रत अग्रहरि, सन्दीप मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed