{"_id":"65c7dd85fd653f92a5027039","slug":"suspicious-death-of-married-woman-case-of-dowry-murder-against-five-including-husband-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-112323-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी के गोसाईं टोला में शुक्रवार की रात पति-पत्नी में विवाद के बाद शनिवार को सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मायका वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी निवासी पप्पू सोनी कई साल से विंध्याचल में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने दो साल पहले अपनी पुत्री गंगा सोनी (25) की शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी गोसाईं टोला निवासी शिवम सेठ के साथ की थी। शुक्रवार की रात पति-पत्नी में विवाद हो गया। शनिवार को सुबह परिजन गंगा सोनी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि पति-पत्नी दोनों ने विषाक्त का सेवन किया था। उल्टी होने पर पति बच गया है। विवाहिता की मौत होने पर गंगा के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। गंगा की मां पूनम सोनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे दामाद ने फोन कर बताया कि गंगा की मौत हो गई है। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने गंगा को दहेज के लिए मार डाला। तहरीर में पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति ने बताया कि सुबह उठे तो पत्नी मृत पड़ी थी। गंगा की मां की तहरीर पर पति शिवम, ससुर घनश्याम, सास दीपमाला सोनी, देवर मोनू सोनी, ननद शिवानी सोनी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विषाक्त के सेवन की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।