फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Suspect interrogated for eight hours, got important information

Mirzapur News: संदिग्ध से आठ घंटे पूछताछ, मिली अहम जानकारियां

Tue, 05 Dec 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Suspect interrogated for eight hours, got important information
मिर्जापुर। कैश वैन लूटकांड में मुंबई में पकड़े गए संदिग्ध को लेकर मिर्जापुर पुलिस सोमवार को सुबह करीब चार बजे यहां पहुंची। मिर्जापुर पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी गुप्त स्थान पर संदिग्ध चंदन पासवान से पूछताछ की। तीन से चार टीमों ने सुबह आठ से शाम चार बजे तक आठ घंटे तक लगातार पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को बदमाशों के बारे में अहम जानकारी मिली है। जिसे पुलिस साझा करने से परहेज कर रही है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपियों से चंदन का लिंक होने की बात स्वीकारी है। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बदमाशों के बारे में सुराग हासिल करने में जुटी है।
विज्ञापन

बीते 12 सितंबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर एक्सिस बैंक के सामने चार बदमाशों ने कैश वैन के गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या करने के बाद 35 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। सर्विलांस के जरिये जानकारी मिलने पर मिर्जापुर पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई। वहां एक संदिग्ध की पहचान करने के बाद मुंबई पुलिस से सहयोग मांगा तो वहां की पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कैश वैन लूटकांड का खुलासा कर दिया, जबकि पकड़ा गया आरोपी चंदन पासवान उन चारो आरोपियों में शामिल नहीं है। चंदन का उसी गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है। इस बीच मिर्जापुर से एक टीम उसे लेने मुंबई रवाना हुई। सोमवार को सुबह चार बजे के करीब पुलिस उसे लेकर मिर्जापुर पहुंची। यहां पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और पूछताछ के लिए गठित टीमें पहले से उसका इंतजार कर रही थीं। सुबह आठ बजे के करीब किसी गुप्त स्थान पर संदिग्ध चंदन से पूछताछ शुरू हुई। बारी-बारी से अलग-अलग टीमों ने लगातार आठ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिली, परंतु चारों मुख्य आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी जरूर मिली। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में संबंधित स्थान के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की गई है। पूछताछ के लिए टीमें लगाई गई थीं। लंबी पूछताछ की गई है। ये जिस गिरोह से हैं, ज्यादा बताते नहीं है। गुमराह करने के लिए झूठ भी बोलते हैं। संदिग्ध चंदन का मुख्य आरोपियों से लिंक है। टीमें लगी हैं। असली आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed