फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sushil Tiwari became the district president and Sanjay Singh became the minister

Mirzapur News: जिलाध्यक्ष बने सुशील तिवारी और मंत्री संजय सिंह

Mon, 29 Dec 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sushil Tiwari became the district president and Sanjay Singh became the minister
उप्र माध्यमिक ​शिक्षक संघ के निर्वाचित पदा​धिकारी, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। विसुंदरपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, जिला मंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष- विनोद विश्वकर्मा, आय-व्यय निरीक्षक श्याम बिहारी व अनिल सिंह तथा मीडिया प्रभारी शिवाकांत पांडेय चुने गए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री व कोषाध्यक्ष को अधिकार दिया गया कि जल्दी ही विस्तृत कार्य समिति की सूची प्रकाशित कर सदस्यों के पास पहुंचने का कार्य करें। चुनाव, चुनाव अधिकारी उमाशंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी मंडल तथा पर्यवेक्षक डाॅ. श्याम नारायण तिवारी प्रांतीय संरक्षक की देखरेख में हुआ। निर्वाचन के बाद जिला कार्य समिति की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक पर शिक्षकों की समस्याओं को अनदेखी करने और उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों प्रकरण लंबित है। जिला मंत्री संजय सिंह ने कहा कि कई बार ज्ञापन से समस्याओं के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया है लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा है। कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा व उपाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने अपनी बात कही। प्रदेश मंत्री जगदीश प्रसाद मिश्र, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, मंडलीय मंत्री डाॅ. रवि शंकर ओझा भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार पाठक और पूर्व प्रबंधक अखिलेश चंद द्विवेदी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed