फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Supporting Hamas is like supporting terrorism.

Mirzapur News: हमास का समर्थन आतंकवाद को समर्थन करने जैसा

Sun, 15 Oct 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Supporting Hamas is like supporting terrorism.
विंध्याचल। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि भारत सबसे ज्यादा आतंकवाद का शिकार रहा है। जो भी लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं उन्हें बस यही सोचना चाहिए कि वह आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। भारत में हमास के समर्थन में सड़क पर उतरे लोगों से संबंधित एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर उतरना उनका काम है और जेल भेजना हमारा काम है। जो लोग सड़क पर उतर रहे हैं, उन्हें जेल भेज देना चाहिए।
विज्ञापन

हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को दोपहर करीब दो बजे मां विंध्यवासनी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बहुत दिन से मां विंध्यवासिनी के दर्शन की इच्छा मन में थी। आज मां की सेवा का मौका मिला। दर्शन-पूजन कर उन्होंने देश के मंगल कामना की प्रार्थना की। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि आज की जो स्थिति है, उसमें लोगों को भाजपा को वोट देकर जिताना चाहिए और भारत को शक्तिशाली बनाना चाहिए। इसके पूर्व शनिवार को दोपहर दो बजे पुरानी वीआईपी रोड से पहुंचे असम के मुख्यमंत्री का स्वागत केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी अभिनंदन ने पुष्प गुच्छ देकर किया। पूजन के पश्चात उन्होंने मंदिर की परिक्रमा कर निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन भी किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं नगर विधायक ने कॉरिडोर के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed