फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   supply of pink Stones from Ahraura mirzapur for construction of Shri Ram temple in Ayodhya now there will be uninterrupted power supply in cutter plant

मिर्जापुरः अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अहरौरा से जा रहे पत्थर, कटर प्लांटों में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति

Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

अयोध्या मंदिर के निर्माण के लिए अहरौरा स्थित कटर प्लांट से पत्थरों की आपूर्ति हो रही है। हाल के दिनों में बिजली की चरमराई व्यवस्था से आपूर्ति में दिक्कत आने लगी थी। अब शिकायत के बाद अहरौरा क्षेत्र के कुछ फीडरों को विद्युत कटौती से मुक्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
supply of pink Stones from Ahraura mirzapur for construction of Shri Ram temple in Ayodhya now there will be uninterrupted power supply in cutter plant
म मंदिर निर्माण के लिए अहरौरा से जा रहे पत्थर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पत्थर मिर्जापुर के अहरौरा से भेजे जा रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती से आपूर्ति में दिक्कत आने लगी। इसको देखते हुए जंगल महाल फीडर को रोस्टरिंग से मुक्त कर दिया गया है। विद्युत विभाग पारेषण के एमडी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


पत्थर आपूर्ति के लिए टेंडर करने वाली कंपनी एलएंडटी  (लार्सन एंड टुब्रो)  के प्रबंधक बृजेश सिंह ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को पत्र भेजकर अहरौरा क्षेत्र के कटर प्लांटों से जुड़े फीडरों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की थी।
विज्ञापन


सोमवार को विद्युत विभाग पारेषण के एमडी ने पत्र जारी कर अधिशासी अभियंता चुनार को निर्देश दिया कि अहरौरा के जंगल महाल सहित कुछ फीडरों को रोस्टरिंग से मुक्त रखा जाय। हालांकि आदेश के पहले दिन सोमवार को ही 11 बजे दिन से शाम छह बजे तक अहरौरा सहित खनन इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः इंटर के छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, छह बहनों का था इकलौता भाई, परिवार में मचा कोहराम

इस बाबत विद्युत वितरण खंड चुनार के अधिशासी अभियंता सुपुष्म कुमार ने बताया कि जंगल महाल फीडर को रोस्टरिंग से मुक्त कर दिया गया है। अनावश्यक विद्युत कटौती की गई तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर के लिए बढ़ी लाल पत्थर की मांग

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पहाड़ों के गर्भ में बसे अहरौरा नगर से बड़े पैमाने पर बिना रुकावट पत्थरों की आपूर्ति लगातार की जा रही है। कार्यदाई संस्था ने पत्थरों की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए इसी माह तकरीबन 19 पत्थर कटर प्लांटों के साथ गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति के लिए करार किया है। हालांकि पूर्व में खनन क्षेत्र स्थित छह कटर प्लांटों से आपूर्ति की जाती रही है।

मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने के चलते नए कटर प्लांटों के साथ कार्यदाई संस्था ने करार किया है। आने वाले दिनों में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में पत्थर उपलब्ध कराए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed