Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Players from Dadhiram and Kathinai dominated.

Mirzapur News: दाढ़ीराम और कठिनई के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sat, 14 Nov 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Players from Dadhiram and Kathinai dominated.
खेल कूद प्रतियोगिता में पड़री में सम्मानित हुए छात्र एवं छात्राएं।- सोशल मीडिया।
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के आवासीय बालिका विद्यालय पड़री परिसर में शुक्रवार को 72वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दाढ़ीराम और कठिनई के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दोनों विद्यालयों ने ऑलओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में छह न्याय पंचायतों की टीमों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हरी झंडी दिखाकर मशाल जुलूस रवाना किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन और शतरंज के मुकाबले हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कबड्डी के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय पथरहा और बालिका वर्ग में दाढ़ीराम प्रथम रहा। खो-खो के दोनों वर्गों में दाढ़ीराम ने बाजी मारी। गोला फेंक में कठिनई के अमन और बालिका वर्ग में विरोहिया की खुशबू विजेता बनीं। 400 मीटर दौड़ में कठिनई के बृजेश पाल और बालिका वर्ग में दाढ़ीराम की अंकिता पाल प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में पथरहा के निशांत और बालिका वर्ग में अंकिता पाल ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन, शतरंज, ऊंची कूद और चक्का फेंक में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed