Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Victory was achieved solely through the unity of the organization: Ashutosh Sinha

संगठन की एकजुटता से ही मिली जीत : आशुतोष सिन्हा

Sat, 14 Nov 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Victory was achieved solely through the unity of the organization: Ashutosh Sinha
सपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल सपा नेता। स्रोत- सपा नेता
मिर्जापुर। एमएलसी चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को चील्ह, नटवां, विंध्याचल, कंतित, बथुआ, भरूहना, शुक्लहा, रमईपट्टी और जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एमएलसी आशुतोष सिन्हा का जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई।
स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि देश आर्थिक विपन्नता के मुहाने पर खड़ा होता जा रहा है। चंद औद्योगिक घराने अपनी तिजोरियां भरने में जुटे हैं, जबकि सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। इस सरकार में किसान, नौजवान, व्यापारी और गरीब सभी उपेक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं। बैठक में पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, शिवशंकर यादव, मुन्नी यादव, राजेश भारती, रविंद्र बहादुर सिंह, कीर्ति कोल, अभय यादव, डॉ. ज्योति बिंद, रामजी मौर्य, प्रिंस राव, गायत्री पटेल, अतीक खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed