फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Superstition led to the construction of a shrine at home, which villagers destroyed

Mirzapur News: अंधविश्वास में फंसकर घर में बनाई मजार, ग्रामीणों ने तोड़ी

Fri, 24 Oct 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Superstition led to the construction of a shrine at home, which villagers destroyed
जिगना थाना क्षेत्र के तिवारीपुर में मजार तोड़े लोग, स्रोत सोशल मीडिया
जिगना। कुशहा के तिवारीपुर मजरे में एक परिवार ने अंधविश्वास में फंसकर घर में मजार बना दी। इत्र की खुशबू आने पर ग्रामीण पहुंचे तो उनको मजार के निर्माण का पता चला। इसके बाद नारेबाजी करते हुए ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जिगना ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाने की अपील की। तब तक आक्रोशित ग्रामीणों ने मजार को उखाड़कर उसके मलबे को कमरे से बाहर निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध जताया है।
कुशहा के तिवारीपुर मजरा निवासी राम नारायण सिंह और रवि सिंह ने अपने मकान के सामने एक कमरे का निर्माण कराए हैं। उस कमरे में कुछ दिन पहले ही मजार का निर्माण कराया गया। इत्र की खुशबू मिलने पर बुधवार की देर शाम गांव के लाेगों ने कमरे में जाकर देखा तो मजार बना था। इसके बाद ग्रामीण विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजार निर्माण कराने वाले परिवार का कहना है कि उसके परिवार के लोग प्रेतों से परेशान हैं। अंध विश्वास में फंसकर उन्होंने मजार बनवाया है।
भाजपा नेता डॉ. मुन्ना सिंह का आरोप है कि साजिश के तहत मजार बनवाया गया है। एसडीएम सदर गुलाब चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया।

जांच की जा रही है। सीओ लालगंज अशोक सिंह ने बताया कि तिवारीपुर कुशहा गांव में राम नारायण सिंह व रवि सिंह ने बहू के झाड़-फूंक के लिए अंधविश्वास में आकर घर के एक कमरे में एक मजार बना लिया था।
इसका गांव वालों ने विरोध किया तो गांव वालों के सहयोग से राम नारायण सिंह ने इसे तत्काल हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed