फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Superintendent of Police revealed the famous murder case of Adalhat accused arrested, goods also recovered

Mirzapur: पुलिस अधीक्षक ने अदलहाट के चर्चित हत्याकांड का खुलासा किया, आरोपी पकड़े गए सामान भी बरामद

Sat, 16 Nov 2024 11:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 11:13 PM IST
सार

मिर्जापुर के सेमरी गांव में हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी और घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा किया है।
 

विज्ञापन
Superintendent of Police revealed the famous murder case of Adalhat accused arrested, goods also recovered
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेमरी गांव में लूट की नीयत से परिचित बनकर घर में घुसकर महिला गीता देवी की हत्या कर शरीर नमक डाले जाने के मामले का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस ने भुड़कुड़ा के पास से इस मामले में आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को बीते फरवरी में चुनार थाने में दर्ज दहेज हत्या के मामले का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीते आठ नवंबर को सेमरी गांव में पुत्र का परिचित बनकर घर में घुसे युवक ने किचन में पानी लेने गई महिला गीता देवी पर हमला कर दिया। उनके शरीर नमक डालकर कमरे में बंद कर दिया। आलमारी तोड़कर नकद रुपये और गहने उठा ले गए। शोर सुनकर आए लोग दरवाजा खोलकर अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। इस बीच सर्विलांस और सीसी कैमरे की मदद से पुलिस को चंदन पर शक हुआ। जो गीता देवी का पड़ोसी था और उनके घर में अक्सर आता-जाता था। पुलिस की जांच में पता चला कि घटना वाले दिन चंदन तथा उसके एक और साथी प्रांशू उर्फ प्रियांशू के भी मोबाइल फोन का लोकेशन वहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुड़कुड़ा के पास से शनिवार को सुबह प्रांशू सिंह उर्फ प्रियांशू सिंह निवासी रानीपुर थाना चुनार व चंदन निवासी सिरसी थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लाकेट, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कान का झुमका, कान की टप्स, नाक की कील, 22 बिछया, आठ जोड़ी पायल, एक कमर का छल्ला, चाबी का गुच्छा, एक माला, एक पेन ड्राइव व 57 हजार 743 रुपये, मुंगेर निर्मित पिस्टल, आठ कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों से पूछताछ और छानबीन के दौरान पुलिस को इन दोनों द्वारा एक और हत्या किए जाने के मामले की जानकारी हुई। जिसमें प्रांशू ने फरवरी माह में अपनी प्रेमिका की हत्या की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की नीयत से गीता देवी के घर में घुसकर हमला कर आभूषण और नकदी लूट ले गए थे। इसमें पड़ोसी चंदन ने प्लानिंग की थी। चंदन को ट्रैक्टर लेना था। उसके लिए पैसे की जरूरत थी। अपने साथी प्रांशू को बुलाकर प्लानिंग की। प्रांशू ही हत्या और लूट करने गीता देवी के घर गया था। गीता देवी को मृत समझकर चले गए थे। जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। नमक इसलिए डाला ताकि आरोपियों ने सुन रखा था कि नमक डालने से फिंगर प्रिंट नहीं मिलेंगे।

जानकारी के अनुसार गीता देवी की हत्या के आरोपी प्रियांशू और चंदन ने ही बीते फरवरी माह में चुनार के शिवराजपुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या की थी। अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी रामजी ने पुत्री आरती पटेल की शादी चुनार थाने के शिवराजपुर गांव निवासी सुनील पटेल के साथ की थी। आरती के साथ प्रियांशू ने बीए की पढ़ाई थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दाेनों की शादी हो गई। आरती शादी के बाद प्रियांशु से बात करती थी। आरती फोटो व वीडियो प्रियांशू की पत्नी को भेजने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगी। जिसके बाद प्रियांशू ने साथी चंदन के साथ मिलकर आरती की हत्या करने की योजना बनाई। बीते एक फरवरी की रात करीब 10 बजे आरती की घर के पीछे दीवार के रास्ते छत पर चढ़ गए। पैसे देने के बहाने आरती को छत पर बुलाया। छत पर चंदन पहले से ही छिपा था। छत पर उपली रखने के कमरे में पैसे देते समय चंदन ने धक्का दिया। उस दौरान प्रियांशू ने गला दबाकर हत्या कर दी।

आरती का मोबाइल और टैबलेट फोन लेकर साक्ष्य छिपाने के बहाने रामपुर के तालाब में फेंक दिए। इस मामले में पिता रामजी की तहरीर पर पुलिस ने आरती के पति, ससुर, जेठ व देवर आदि पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पति सुनील तो गुजरात में था। पुलिस ने उसे दहेज हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था। प्रियांशु ने आरती से बात करने के लिए अलग मोबाइल रखा था। गीता देवी की हत्या के मामले की जांच के दौरान मोबाइल फोन नंबर की जांच करते समय आरती का नंबर आदि मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरती की हत्या के मामले का खुलासा किया।

मिर्जापुर में होने वाली ज्यादातर बड़ी घटनाओं में पुलिस अधिकारियों में चलन हो गया है कि पहले तथ्यों को नकारते हैं और फिर घटना का पर्दाफाश करते समय उन्हीं तथ्यों को स्वीकार लेते हैं। हाल ही की घटना की बात करें तो सेमरा गांव निवासी गीता देवी की हत्या के मामले में चोरी के साथ ही शरीर पर नमक डाले जाने की बात परिजन कह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने न तो चोरी की बात स्वीकार की और न ही शरीर पर नमक डाले जाने की बात स्वीकार की, जबकि घटना स्थल पर नमक मिला था। पुलिस ने तो यहां तक कह दिया था कि चोरी हुए सामान आस-पास मिल गए थे। इससे पहले मड़िहान में सराफा कारोबारी से लूट का मामला हो या एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन से लूट का मामला हो, मिर्जापुर पुलिस ने इन दोनों घटनाओं में लूट की बात को शुरुआत में नकारा और बाद में खुलासा होने पर लूट होने की बात स्वीकार की।


गीता देवी की मौत वाले दिन जब पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी तो मौके पर प्रियांशू भी दाढ़ी बनाकर पहुंचा था। वहां पुलिस को तरह-तरह की बातें बता रहा था। चंदन से प्रियांशू की दोस्ती चार साल पुरानी है। गीता देवी की मौत से कुछ दिन पहले ही चंदन गीता देवी की स्कूटी लेकर प्रियांशू से मिलने खेत पर गया था। जहांं घटना की प्लानिंग की। चंदन को पता था कि सुबह साढ़े नौ बजे के बाद गीता के पति स्कूल चले जाते हैं। दो दिन पहले बहू भी पति के पास लखनऊ चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed