फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Submit a proposal to preserve the Chunar Fort

चुनार किला को संरक्षित करने के लिये प्रस्ताव प्रस्तुत करें

Mon, 11 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Submit a proposal to preserve the Chunar Fort
चुनार। जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार रविवार को पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार के साथ चुनार किला पहुंचे। उन्होंने चुनार किला में पुरातत्व/संस्कृति विभाग के द्वारा स्थापित संग्रहालय का निरीक्षण किया। संग्रहालय की दयनीय स्थिति पर जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को चुनार किला तथा संग्रहालय के संरक्षित व सौंदर्यीकरण के लिये कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दुर्ग में पहुंचकर वारेन हेस्टिंग्स के बंगले को देखने के साथ ही संग्रहालय में मौजूद प्राचीन मूर्तियों को व वारेन हेस्टिंग्स के बंगले के बाहर लगी धूप घड़ी को भी देखा तथा घड़ी से समय का मिलान किया गया। उन्होंने चुनार किला पर प्रस्तावित टेंट सिटी की कार्ययोजना प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संग्रहालय में रखे मूर्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने 1901 में निर्मित जीर्णशीर्ण वाटर टैंक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनार किला ऐतिहासिक किला है। इसके सौन्दर्यीकरण व संरक्षित करने के लिये प्रस्ताव बनाया जाये ताकि यहां पर अधिक से अधिक पर्यटकों को लाया जा सके। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed