फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students put the knife lap

चाकू से गोद डाला छात्र को

Tue, 31 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students put the knife lap
अ‌भ‌िषेक

विज्ञापन
पालीटेक्निक कॉलेज के मैदान में रविवार की रात हाईस्कूल के एक छात्र की बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शव को वहां से दो सौ मीटर दूर आईटीआई हॉस्टल के पीछे झाड़ियाें में फेंक कर फरार हो गए। सुबह कॉलेज के छात्रों की सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारे कितने गुस्से में थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उस उसके बदन पर चाकू के 70 निशान पाए गए हैं। नाजुक अंगों पर भी प्रहार किया गया है। हत्या के पीछे आशनाई की आशंका है। 


विंध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी संतोष कुमार का पुत्र अभिषेक मौर्या (16) नगर के आवास विकास कालोनी स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। वह दो माह से आईटीआई कॉलेज के शिक्षक अभिषेक सिंह के साथ मंडी चौकी क्षेत्र के टंडनपुरी कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहा था। 28 जनवरी को वह घर से अपनी चचेरी बहन शालिनी को कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली अपनी चचेरी मौसी के यहां छोड़ने गया था। उसके साथ रहने वाले शिक्षक के अनुसार अभिषेक ने बताया कि चचेरी बहन को छोड़ने के बाद वह शाम को वह कमरे पर लौटा और रविवार को सुबह भोजन करके निकला और उसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन


शाम सात बजे उसने फोन करके शिक्षक से कमरे में लौटने के बारे में जानकारी ली थी। साढ़े आठ बजे रात अभिषेक कमरे पर पहुंचा तो वह वहां नहीं था। उसके मोबाइल मिलाया लेकिन फोन बंद था। उसके बाद उसने परिवार वालों को अभिषेक के कमरे पर नहीं आने और फोन बंद होने की सूचना दी। फोन आने के बाद उसकी खोजबीन में जुट गए। रिश्तेदारों को फोन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह सात बजे रूममेट शिक्षक ने ही घर वालों को फोन पर अभिषेक की लाश आईटीआई हॉस्टल के पीछे एक झाड़ी में होने की सूचना दी। बेटे की हत्या की खबर से बदहवास घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता संतोष कुमार की तहरीर पर कटरा कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी एक लड़की से लगातार बात करने की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस आशनाई का मामला मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed