फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students demonstrated for student union elections

Mirzapur News: छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Apr 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated for student union elections
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबी पीजी काॅलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने प्रदर्शन किया। कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पीयूष ग्रेवाल, हिमालय गिरी आदि छात्रों ने कहा कि मंगलवार को उन्होंने अपनी मांग उठाई थी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसलिए अब अनशन करेंगे। कहा कि सभी जगहों पर छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। केवल इसी जगह पर नहीं हो रहा है। छात्रों ने कहा कि उनके प्रदर्शन में कोई संगठन शामिल नहीं है। न ही कोई अवरोध है। यदि कोई बाहरी तत्व आते हैं तो महाविद्यालय प्रशासन उसके लिए पुलिस आदि की व्यवस्था कर सकता है। कक्षा संचालन में कोई उनके द्वारा अवरोध नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन के कारण शुल्क काउंटर बंद रहे। इसके चलते प्रवेश फार्म और शुल्क जमा करने आए छात्र-छात्राओं को निराश लौटना पड़ा। इस अवसर पर हीरो कुमार, आदित्य गुप्ता, विवेक दुबे, शाहिल, महेंद्र प्रताप शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed