फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student returning from China with MBBS degree dies in road accident

Mirzapur News: चीन से एमबीबीएस की डिग्री लेकर लौटे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Fri, 29 Mar 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Student returning from China with MBBS degree dies in road accident
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हनुमान घाटी के पास बीते बुधवार को देर शाम चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से घायल एमबीबीएस के छात्र की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

वाराणसी के सामने घाट निवासी अमन सिंह (28) पुत्र चंद्रशेखर सिंह मूल रूप से भरेहटा चुनार के निवासी थे। वे दो साल पहले चीन से एमबीबीएस की डिग्री लेकर घर लौटने के बाद मास्टर डिग्री के लिए ग्रेटर नोएडा में कोचिंग में पढ़ाई कर तैयारी कर रहे थे। वे होली की छुट्टी मनाने घर आए थे। बुधवार को देर शाम सोनभद्र के अनपरा स्थित मित्र से मिलकर चार पहिया वाहन से साथियों के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में चार पहिया वाहन अहरौरा के हनुमान घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चार पहिया सवार चार लोगों को हल्की चोट लगने पर इलाज के बाद घर भेज दिया गया, परंतु गंभीर रूप से घायल अमन सिंह को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात अमन सिंह की मौत हो गई। बहन भी एलएलएम करके तैयारी में जुटी हुई है। उनके दादा बीसीसीएल में जीएम के पद पर रहकर रिटायर हो चुके हैं। पिता बिजनेसमैन हैं। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि हादसे में घायल अमन सिंह को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed