फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student dies due to drowning while taking bath

स्नान करते समय डूबने से छात्र की मौत

Fri, 20 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to drowning while taking bath
हलिया थाना क्षेत्र के मुड़पेली स्थित अदवा बैराज में बृहस्पतिवार को स्नान के समय गहरे पानी में जाने से छात्र डूब गया। साथ में स्नान करने के लिए गए रिश्तेदारों ने उसे बाहर निकाला। परिजनों को घटना की सूचना देकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मनिगढ़ा गांव निवासी अनिलेश देव पांडेय (18) पुत्र अनमोल देव पांडेय के बड़े पिता देवी देव की बेटी तपस्या की शादी बुधवार को थी। बृहस्पतिवार को लड़की की विदाई के बाद अनिलेश देव पांडेय रिश्तेदारों के साथ घर से करीब चार किलोमीटर दूर अदवा बैराज में स्नान करने के लिए चला गया। स्नान करते-करते अदवा बैराज के गहरे पानी में जाने से डूब गया। अनिलेश को पानी में डूबते देखकर बगल में स्नान कर रहे रिश्तेदारों ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसे बाहर निकालकर परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अभिषेक जायसवाल ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अनिलेश आनंती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed