फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Party workers should work towards strengthening the organization.

Mirzapur News: संगठन की मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता

Sun, 25 Oct 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Party workers should work towards strengthening the organization.
भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री पूजा बिंद का स्वागत करते कार्यकर्ता, पार्टी
- भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रवासी पूजा बिंद का हुआ स्वागत
विज्ञापन

मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री व मिर्जापुर-सोनभद्र की प्रवासी पूजा बिंद का स्वागत किया गया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता काम करें। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता व दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं, कुशल नेतृत्व एवं मजबूत संगठनात्मक संरचना के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। संचालन सियाराम बिंद ने किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, कमलेश यादव, विद्याशंकर मौर्य, कमलेश मौर्य, शिवम मोदनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed