{"_id":"6add121f9ed75a589d05ffc3","slug":"action-to-be-taken-if-digital-libraries-are-found-closed-dpro-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163711-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल लाइब्रेरी बंद मिले तो कार्रवाई : डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल लाइब्रेरी बंद मिले तो कार्रवाई : डीपीआरओ
विज्ञापन
डीपीआरओ ने कोन ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में परखी विकास कार्यों की हकीकत
मिर्जापुर। पंचायत भवन का निर्माण समय से पूरा हो, गांवों में स्वच्छता सुविधाएं चलती रहें। डिजिटल लाइब्रेरी समय से खुले और बंद हों और लाइब्रेरी में किताबों का पूरा हिसाब रखा जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव ने शनिवार को कोन ब्लॉक की गहिया, भटेवरा और जगदीशपुर ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी डिजिटल लाइब्रेरी समय से खुलने और बंद करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान भटेवरा में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा मिलने पर उन्होंने 15 दिन में काम पूरा कराने का निर्देश दिया। गहिया में अंत्येष्टि स्थल, आरआरसी और सामुदायिक शौचालय का जायजा लेकर अपशिष्ट प्रबंधन नियमित रखने को कहा। साथ ही जन्म-मृत्यु रजिस्टर अद्यतन रखने की हिदायत दी। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों में बनी परिसंपत्तियों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान, सचिव और सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।