फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student dies due to drowning in canal while going to coaching in Mirzapur

मिर्जापुर: कोचिंग जा रहे छात्र की नहर में डूबकर मौत, मचा कोहराम

Sat, 11 Sep 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Sep 2021 02:54 PM IST
सार

छात्र अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था, रास्ते में वह शौच के लिए रुका था। अचानक उसका पैर फिसल गया और नहर में चला गया।

विज्ञापन
Student dies due to drowning in canal while going to coaching in Mirzapur
छात्र की नहर में डूबकर मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक छात्र की नहर में डूबने से मौतो हो गई। वह कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी करन(18) पुत्र अजय गुप्ता अपने घर से कोचिंग पढ़ने जाने के लिए साइकिल से निकला था। इस दौरान छात्र गांव में स्थित जरगो नहर के किनारे शौच के लिए रुका। इस दौरान जरगो नहर में अचानक से छात्र का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किशोर को नहर से बाहर निकाला। उसे तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed