फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Street vendors will now get loans up to Rs 15,000 under the Swanidhi scheme.

Mirzapur News: स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को अब 15000 तक मिलेगा ऋण

Sun, 28 Sep 2025 06:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will now get loans up to Rs 15,000 under the Swanidhi scheme.
मिर्जापुर। पीएम स्वनिधि योजना के लिए 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें दी जाने वाली ऋण की धनराशि को बढ़ाकर 10000 से 15000 रुपये कर दिया गया है। आवेदन के बाद बैंकों द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पथ विक्रेताओं के खाते में ऋण का पैसा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए पालिका कार्यालय में एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार लिंक नंबर, आधार कार्ड और बैंक पास की फोटोकॉपी और यूपीआईडी लाना होगा। पथ विक्रेताओं के पहला ऋण चुकता कर लेने पर मिलने वाले 20 हजार ऋण की राशि को भी सरकार द्वारा 25 हजार कर दिया गया है। दोनों राशि जमा करने के बाद पथ विक्रेताओं को 50 हजार ऋण दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


अब तक नगर में छह हजार को मिला है लाभ
मिर्जापुर। पिछले कई साल से चली आ रही इस योजना से मिर्जापुर नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग 6000 से ऊपर पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिला है। नगर पालिका क्षेत्र में कार्य करने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के साथ, फेरी करने वालों, सैलून, सिलाई-कढाई करने वाली महिलाओं, माला-फूल बेचने सहित तमाम लोगों को यह ऋण प्राप्त हो सकेगाग्नगर पालिका के इओ जी लाल ने बताया कि पंजीकरण शुरू हो गया। योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed