फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sticks and axes used in land dispute, seven injured

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, सात घायल

Sun, 10 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sticks and axes used in land dispute, seven injured
राजगढ़। हिनौता में ग्राम सभा की जमीन को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हिनौता में ग्राम सभा की जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद है। छठ पूजा के मौके पर दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी आए थे। शुक्रवार को छठ पूजा का समापन होने के बाद रिश्तेदारों के समक्ष दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा होकर ग्राम सभा की जमीन को अपना बताने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान रिश्तेदार को चोट लगने पर दूसरे पक्ष के युवक ने घर से कुल्हाड़ी निकालकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों में से से 56 वर्षीय सुकालू , 40 वर्षीय दीपक, 55 वर्षीय छविनाथ, 54 वर्षीय शांति, 22 वर्षीय संध्या, 40 वर्षीय गोपाल, 35 वर्षीय चंद्रकेश घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां छविनाथ की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने राजगढ़ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed