फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Starting today, the grand festival Dala Chhath will begin with bathing and eating, and Kharna will be tomorrow.

Mirzapur News: नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा महापर्व डाला छठ, खरना कल

Sat, 25 Oct 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Starting today, the grand festival Dala Chhath will begin with bathing and eating, and Kharna will be tomorrow.
नगर के घंटा घर​ में फल की दुकान से खरीदारी करती महिलाएं, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। महापर्व डाला छठ का शुभारंभ नहाय खाय के साथ शनिवार से शुरू हो रहा है। चार दिवसीय यह पवित्र पर्व 25 से 28 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। लोक आस्था का महापर्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में गहरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन

महापर्व डाला छठ की पूर्व संध्या पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। बांस से बने सूप और दउरी, फल और फूल से बाजार सजे थे। बसनई बाजार, धुंधीकटरा बाजार में पीतल से बने सूप और बर्तनों की अच्छी खासी मांग रही। दुकानों पर चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। बांस से बने सूप 80 से 200 रुपये तक बिके। फल के भाव में तेजी रही। 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला शुक्रवार को 50 से 60 रुपये दर्जन रहा। 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला सेब 110 से 120 रुपये किलो रहा। इसी तरह अनार 140 रुपये से 160 रुपये किलोग्राम बिक रहा।
विज्ञापन


27 को अस्ताचल गामी, 28 अक्तूबर को दी जाएगी उदयाचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य
मिर्जापुर। नहाय खाय के साथ शनिवार से महापर्व डाला छठ शुरू हो रहा है। विंध्याचल शेर कोठी निवासी आध्यात्मिक धर्म गुरु त्रियोग नारायण उर्फ मिट्ठू मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 25 अक्तूबर को व्रती महिलाएं नदी या तालाब में स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण कर पूजा की तैयारी करेंगी। दूसरे दिन 26 अक्तूबर रविवार को खरना करेंगी। उन्होंने बताया व्रती पूरा दिन उपवास रखेंगी। सूर्यास्त के समय छठी मैया को खीर व पूड़ी का प्रसाद चढ़ाती हैं। पूरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण कर व्रती महिलाएं निर्जला उपवास आरंभ करेंगी। तीसरा दिन 27 अक्तूबर, सोमवार 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी और 28 अक्तूबर को व्रती महिलाएं देंगी उदयाचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यास्त और सूर्योदय का महूर्त

पंचांग के अनुसार इस साल 27 अक्तूबर को सूर्यास्त सोमवार को शाम 5 बजकर 36 मिनट पर महिलाएं अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसी प्रकार 28 अक्तूबर को सूर्योदय मंगलवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर होगा। महिलाएं उदयाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed