आल इंडिया फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन और एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। धरनारत बीएसएनएल कर्मचारी वेतन पुनरीक्षण शीघ्र करने की मांग किया। साथ ही पेंशन पुनरीक्षण भी जल्द करने की मांग किया। बीएसएनएल कर्मचारी मांगों के पूरा नहीं करने से नाराज हैं। जिलाध्यक्ष राम बहादुर पटेल ने कहा कि बीएसएनएल के सीधे भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाए। जिससे कर्मचारियों को लाभ मिल सके। जिला सचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। जिला सचिव नरेश एस वर्मा ने कहा कि बीएसएनएल के ट्रेड यूनियन की गतिविधि करने पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस करने की मांग किया। इस दौरान अमरनाथ मालवीय, धीरेंद्रधर दूबे, अवधेश नारायण तिवारी, मान सिंह पटेल, सुरेश बिंद आदि ने सरकार की नीतियों की निंदा की। इस दौरान मनीष कुमार जायसवाल, आरजे पाल, राम लौटन, रीता देवी, अनुसुइया, मनोज कुमार, राजेश कुमार पाल, लालजी पटेल, ललित मोहन, सुभाष सिंह आदि रहे।