फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   'Staff must check the voting material'

‘मतदान सामग्री की अवश्य जांच करें कर्मचारी’

Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
'Staff must check the voting material'
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। कहा गया कि ड्यूटी लेते समय कर्मचारी मतदान सामग्री की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीआईओएस देवकी सिंह ने कर्मियों को मतदान प्रपत्र तैयार करने के बारे में जानकारी दी। कहा कि पीठासीन अधिकारी बैलेट पेपर को पूरी तरह जांच लें। सामान उपलब्ध हो जाने पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी उपलब्ध कराएं। मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूचना देने के बाद निरीक्षण अवश्य करें और पुन: एक बार सभी सामान का मिलान अवश्य कर लें। सामान का मिलान करने के बाद अगले दिन सुबह छह बजे तक बैठ जाएं। इसके बाद एजेंट बनाने की प्रक्रिया आरंभ करा दें। पीठासीन अधिकारी एजेंटों को मतदान पेटिका दिखाने के बाद मतपेटी सील करके मतदान को आरंभ कराएं। डायट के प्राचार्य फतेह बहादुर सिंह ने कहा प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत नोट करें और अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को जानकारी अवश्य दें। इसके साथ ही लिफाफा तैयार करना, मत पत्र लेखा तैयार करना, पत्र मुद्रा तैयार करना, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष रघुवंशी, जीआईसी के प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

........................
डीएम ने किया कालेज में बने स्टोर का निरीक्षण
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एडीएम यूपी सिंह ने शुक्रवार को एएसजे इंटर कालेज में बने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही कार्य में तेजी लाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एएसजे इंटर कालेज में निर्वाचन कार्मिकों के लिए ड्यूटी बैग तैयार किया जा रहा है। इसमें 78 प्रकार के सामान रखे जा रहे हैं। जिनका प्रयोग निर्वाचन के दौरान कर्मचारी करेंगे। प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने बताया कि ड्यूटी बैग तैयार करने का कार्य तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed