फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Special prayer meeting held in the church on the birthday of Lord Jesus

Mirzapur News: प्रभु यीशु के जन्मदिन पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा

Mon, 26 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Special prayer meeting held in the church on the birthday of Lord Jesus
क्रिसमस पर रविवार को सुबह विभिन्न स्थानों पर स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें मसीही समुदाय से जुड़े लोगों ने बाइबिल पाठ किया। सभा के पश्चात घर पहुंचे लोगों ने केक आदि काटकर प्रभु यीशु के जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित एमानुएल चर्च के अलावा भुजावा चौकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च व सेंट मैरी चर्च के बाहर काफी संख्या में लोगों के पहुंचने पर मेले जैसा दृश्य दिखा। मिशन कंपाउंड स्थित एमानुएल चर्च में पादरी सुरेश मसीह के नेतृत्व में मसीही समुदाय ने प्रार्थना की। फादर सुरेश मसीह ने प्रभु यीशु के दिए संदेश लोगों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस दौरान आकाश मिट्ठू, जानसन, निर्मल मसीह, प्रिया, साहिल, मिनी फार्मर, शिवांगी लायन, कंचन पीटर, छोटू तहरे, अर्पित जोग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भुजवा चौकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च में प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरमैन रेव्ह विजय एम. ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. वेंजामिन जार्ज ने कहा बड़े दिन का यह त्योहार न केवल प्रभु यीशु मसीह के जन्म को स्मरण करने के लिए होता है, बल्कि दुनिया भर के दुखियारों, असहायों एवं वंचितों की मदद का संदेेश भी लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च सभागार में इटरनल ग्रेस म्यूजिक टीम द्वारा एक से बढ़कर भजन व गीत पेश किए गए। इस दौरान अनिश, रेनिल दासन, अरुण पाल, बिन्नू पाल, कालीचरण यादव, रमेश गुप्ता, शिवकुमार श्रीवास्तव, केसिया, कोलिन, अर्चना केसरी आदि मौजूद रहे।
पीलीकोठी स्थित सेंट मैरी चर्च में फादर जेकब बोना डिसूजा के नेतृत्व में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विजयपुर कोठी क्षेत्र में प्रतिबिंब फाउंडेशन की ओर से बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक शैलेश शुक्ला की ओर से बच्चों में चाकलेट, मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर पूजा मिश्रा, भुनेश्वर तिवारी, विशाखा श्रीवास्तव, देवांश, विनायक, अंजनी आदि मौजूद रहे।

कौड़िया कला स्थित विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर ईसा मसीह के संदेश को प्रचारित कर उपहार बांटा। बच्चों ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद किया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, बिक्कू बरनवाल, शैल तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed