फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP warns of a major agitation over the failure to operationalize the post-mortem house

Mirzapur News: पोस्टमार्टम हाउस शुरू न होने पर सपा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 02 Sep 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP warns of a major agitation over the failure to operationalize the post-mortem house
चुनार तहसील में सपा कार्यकर्ता एसडीएम को मांग पत्र सौंपते हुए। संवाद
तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चुनार। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में सपा नेता रामराज सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनार स्थित पोस्टमार्टम हाउस को शीघ्र संचालित कराने समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम अनेग सिंह को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनार में पोस्टमार्टम न होने से तहसील क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की घटना होने के बाद 80 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे एक ओर जहां परिवार के लोग दुख की घड़ी में परेशान होते हैं, वहीं आने-जाने में समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पोस्टमार्टम हाउस शुरू नहीं कराया गया तो 15 दिन बाद सपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से बेचे जा रहे मादक पदार्थों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाए जाने, चीनी, डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर व अन्य खाद्यान्न के बढ़ते मूल्यों को कम करने, बाढ़ से प्रभावित गांवों के किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा देने के साथ ही तहसील क्षेत्र के खस्ताहाल मार्गों को दुरुस्त कराने से संबंधित मांगें शामिल हैं। एसडीएम ने मांग पत्र को उचित माध्यम से राष्ट्रपति को भेजने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रमेश सिंह स्वामी, निजाम हाशमी, घनश्याम, आशीष यादव, दीनानाथ सिंह, उधम सिंह, राजा बाबू सोनकर, राजीव सिंह यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed