फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP is a production house, Akhilesh is its CEO: Yogi Adityanath

सपा एक प्रोडक्शन हाउस, अखिलेश उसके सीईओ : योगी आदित्यनाथ

Mon, 11 Nov 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
SP is a production house, Akhilesh is its CEO: Yogi Adityanath
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कछवां स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित चुनावी सभा में इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा एक प्रोडक्शन हाउस बन गई है। दुर्दांत माफिया, अपराधी, दुर्दांत दुष्कर्मी यहां से पैदा होता है। इसके सीईओ अखिलेश यादव व ट्रेनर शिवपाल यादव हैं। जहां जाएंगे पूरी संपत्ति हड़प लेंगे। गरीबों पर अत्याचार करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मझवां विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य के समर्थन में रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पंडाल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केंद्र और राज्य में बहुत काम कर रही है। अब हमारा विंध्य क्षेत्र विकास के लिए हाथ नहीं फैलाता, बल्कि विकास स्वयं आता है। उन्होंने कहा कि कभी यह क्षेत्र खनन और भू माफिया के लिए जाना जाता था। अब मिर्जापुर की पहचान मां विंध्यवासिनी व भव्य काॅरिडोर के रूप में हो रही है। मिर्जापुर में मेडिकल काॅलेज, मां विंध्यवासिनी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना भी हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के पीएम को लेकर यहां आए थे और यहां सोलर के सबसे बड़े प्लांट का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल के अंदर बदलते देश व मिर्जापुर को देखा है। एक बार फिर कांग्रेस, सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा, अपना दल एस, निषाद पार्टी, सुहेलदेव पार्टी किसान, नौजवान, महिलाओं के विवास के लिए काम कर रही है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस का इंडी गठबंधन है। इन्होंने कहा था चुनाव के बाद खटा-खट खाते में एक लाख रुपये आएंगे, लेकिन किसी को पैसा मिला क्या?
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके नेताओं से पूछो कि पैसा कहां गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो मां विध्यवासिनी का धाम है। नारी स्वाभिमान का धाम है। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता...। उन्होंने कहा कि देखकर सपाई, बिटिया घबराई। उन्होंने अयोध्या और कन्नौज की घटना का जिक्र किया। कहा कि समाजवादी पार्टी पेशेवर अपराधियों का काम कर रही है। अतीक किसकी देन है, मुख्तार अंसारी किसकी देन था। कृष्णानंद राय की हत्या सरेआम गाजीपुर जनपद के अंदर की गई थी। उसके साथ रमेश पटेल भी थे रमेश यादव भी थे। उस दौरान सपा की सरकार थी, कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे ही प्रयागराज में हुआ था। सपा की सरकार थी, राजू पाल की निर्मम हत्या कर दी गई और न्याय नहीं मिला। न्याय तब मिला, जब भाजपा की सरकार आई। सपा तो दुर्दांत अपराधी पैदा करती है। लूट खसोट, जनता को गुमराह करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सपा के कई बार मुख्यमंत्री थे, क्यों नहीं मिर्जापुर में काॅलेज बनावाया, क्यों नहीं काॅरिडोर बनवाया, क्योंकि विकास उनके एजेंडे में नहीं है। विकास उनके परिवार का हो बस यही प्रयास रहता है। उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि पीएम मोदी 70 साल के बुजुर्ग को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा लाभ दे रहे हैं। यही सबका साथ-सबका विकास है। चार करोंड़ गरीबों के मकान बन गए। 10 करोड़ गरीबों के घर में उज्ज्वला योजना का कनेक्शन पहुंच गया। होली व दीपावली पर मुफ्त सिलिंडर मिल रहा है। एक करोड़ परिवारों को तो डबल इंजन सरकार सालाना 12 हजार रुपये दे रही है। 12 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये सालाना प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा, बंटिए मत, बंटना नहीं है। एकजुट होना है। हरियाणा ने निर्णय ले लिया है। भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। सीएम ने सबसे अपील की कि एक रहेंगे सेफ रहेंगे। एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने जयकारे से भाषण शुरू किया। मां विंध्यवासिनी, गंगा मैया की जय, वंदे मातरम, नम: पार्वती पतये हरहर महादेव... के उद्बोधन से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने कहा कि इस पावन धरा को कोटि कोटि नमन करता हूं। युग तुलसी के रूप में विख्यात स्वामी राम किंकर जी महाराज की धरा के संबोधन के साथ उनको भी प्रणाम किया। कहा कि उनका शताब्दी वर्ष चल रहा है, उनको कोटि कोटि नमन...। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज, हंस देवरहा बाबा महाराज को यहीं से प्रणाम करता हूं, यह उनकी तपोभूमि है। कार्तिक पूर्णिमा की बधाई भी दी। पंडाल में मौजूद श्रोताओं का उत्साह और बढ़ गया। जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, एसपी बघेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, अनिल राजभर, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, रामकेश निषाद, सांसद विनोद बिंद, भाजपा के काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण, विधायक रत्नाकर मिश्र, भूपेश चौबे, रमाशंकर पटेल, अनुराग सिंह, रिंकी कोल के अलावा सोहन श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed