फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP gears up for Teacher and Graduate MLC elections in PDA public dialogue

Mirzapur News: पीडीए जन संवाद में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर

Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
SP gears up for Teacher and Graduate MLC elections in PDA public dialogue
समाजवादी पार्टी की बैठक में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत- सपा - फोटो : 1
जगह-जगह हुआ नव मनोनीत कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव का स्वागत
विज्ञापन

मिर्जापुर। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनार विधानसभा क्षेत्र के सीखड़ के मगरहां और नरायनपुर में बैठक कर चुनावी रणनीति की तैयारी शुरू कर दी। बुधवार को सेक्टर, जोन और बूथ प्रभारियों की संयुक्त बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव बाबा साहब के संविधान बचाने का है। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक के साथ भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर हल कराना होगा। इससे पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का सीखड़, चुनार और जमुई में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। अध्यक्षता चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की और संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश भारती, रामराज पटेल, अभय यादव, परवीन बानो, वंदना पटेल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed