फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Son lived a hundred years

िजए लाल सौ साल

Sat, 24 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Son lived a hundred years
जीउत‌िया पूजन
अश्विन कृष्ण अष्टमी को महिलाओं ने निराजल रहकर संतान की मंगलकमना की। जीवित्पुत्रिका व्रतधारी महिलाओं ने शाम को जिउतिया माता का पूजन किया। लक्ष्मी जी का भी पूजन किया तथा समूह में कथा सुनी। पूजन-पाठ उपरांत चढ़ाई गई धागे की माला संतान के गले में पहना कर मंगल कामना की।
विज्ञापन



जीवित्पुत्रिका व्रतधारी महिलाएं सुबह से निराजल रहीं। पूजन स्थल पर व्रती महिलाएं थाल में माला-फूल, मिष्ठान, फल सहित प्रसाद भर कर चढ़ाया और पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। जिउतिया माता का विधिवत पूजन-पाठ के बाद चढ़ाई गई धागे की माला व्रती महिलाओं ने अपने पुत्रों के गले में पहना कर  दीर्घायु के लिए कामना की।
विज्ञापन


नवमी तिथि को सुबह व्रती महिलाएं विधिवत पूजन-अर्चन करने बाद व्रत का पारण करेंगी। शुक्रवार को नगर के प्रमुख बाजारों में पूजन संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करने को महिलाओं का रेला लगा रहा। बाजारों मेें पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भीड़ अधिक दिखी। नगर के संकटमोचन मार्ग सहिज वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमोहानी, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, पक्केघाट, तेलियागंज, संगमोहाल, महुवरिया, रमईपट्टी, इमामबाड़ा, स्टेशन रोड आदि बाजारों में पूजन सामग्रियां खरीदने महिलाओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को गंगा घाटों पर मिहिलाओं की भीड़ उमड़ी। दौरी और अन्य बर्तनों में पूजन सामग्री लेकर व्रती महिलाएं गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची थीं। बरियाघाट पर मेले का माहौल बना रहा। जिउतिया को सबसे कठोर व्रत माना जाता है। 24 घंटे तक महिलाएं निराजल रहोंगी और पारण शनिवार को करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed