{"_id":"66dccb8125bfd846f00b50a4","slug":"son-died-due-to-electric-shock-father-got-burnt-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-720048-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: करंट से पुत्र की मौत, पिता झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: करंट से पुत्र की मौत, पिता झुलसे
विज्ञापन
अहरौरा। हिनौता सिऊर गांव में शनिवार की रात गाय का दूध बाल्टी में निकालकर घर की खूंटी पर टांगने के दौरान अचानक स्विच बोर्ड से छू जाने पर बाल्टी में उतरे करंट से झुलसकर युवक की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट से झुलस गए। इलाज के बाद पिता को घर भेज दिया गया।
शिऊर गांव निवासी गोविंद (30) पुत्र श्यामलाल बाल्टी में दूध निकाल कर घर की खूंटी (बड़ेर) पर टांग रहे थे। इसी दौरान स्विच बोर्ड में बाल्टी के छू जाने से उसमें करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आकर गोविंद शोर मचाने लगे। शोर सुन पिता श्यामलाल भी मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने की कोशिश की। इस बीच वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। पिता श्यामलाल को इलाज के बाद घर भेज दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।