{"_id":"5887a62c4f1c1ba333cf5347","slug":"somewhere-out-rally-somewhere-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं निकाली रैली, कहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं निकाली रैली, कहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालते बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई तो कहीं रैली निकाल कर नारी शक्ति को नमन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने किशोरियों व बालिकाओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
जीडी बिनानी पीजी कालेज में मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लिंग भेदभाव व अल्ट्रा सोनोग्राफी के फायदे व नुकसान विषयक आयोजित स्पर्धा में शिवम पाठक, रिमझिम सिंह, प्रकृति केशरी, श्वेता सिंह, निधि गुप्ता, साइमा खान, रीता भारती, अनुराधा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। स्पर्धा में प्रथम रिमझिम सिंह, द्वितीय प्रकृति केशरी व तृतीय स्थान शिवम पाठक ने हासिल किया। मुख्य अतिथि विंध्यवासिनी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एससी चतुर्वेदी ने कहा कि समाज को अपनी सोच में परिवर्तन करना होगा।
कार्यक्रम संयोजक डा. बीना देवी सिंह ने कहा कि आज भी पुत्री के जन्म पर लोगों का चेहरा उतर जाता है और सोहर सिर्फ पुत्रों के जन्म में ही गाए जाते हैं। डा. ओमशंकर गुप्त ने कहा कि नारी को यथोचित सम्मान व स्थान मिलना चाहिए। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राजीव अग्रवाल ने किया। इस दौरान डा. रेखा पाठक, डा. आत्रेयी आध्या चटर्जी, डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. उमेश सिंह, डा. राजेश श्रीवास्तव आदि रहे। मुसफ्फरगंज स्थित जेसी बाल मंदिर से बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
जेसी प्रबंधक रेनू अग्रवाल ने कहा कि रैली का उद्देश्य घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। इस दौरान जेसी प्रबंधक, पूर्व अध्यक्ष, प्रधानाध्यापिका व शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बच्चे मौजूद रहे। नगर के डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गर्ल्स को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। बच्चों ने रैली निकाली तथा नाटक के जरिए भ्रूण हत्या, भेदभाव, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा आदि गंभीर समस्याआें को उजागर करते हुए इसकी निंदा की। इस दौरान आयुष सर्राफ, प्रधानाचार्य आस्था सर्राफ, महेंद्र गुप्त, प्रियंका शर्मा, अस्मिता आदि मौजूद रहे।
ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति की ओर से पक्का पोखरा इलाके में आयोजित कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने महिलाओं के प्रति संवेदनशील दृष्टि अपनाने की सलाह दी, वहीं एसडीएम सदर की पत्नी चंद्रमति बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए छोटी उम्र से ही पौष्टिक आहार, शिक्षा व स्वावलंबी बनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बप्पा रावल, विभूति मिश्र, नंदिनी मिश्रा, नसरीन बेग, डा. रमेश आदि ने भी अपने विचार रखे। संस्था निदेशक डा. आशा राय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापित संस्था प्रबंधक चंद्र कुमार सिंह ने किया। संचालन सलिल पांडेय ने की।