फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Somewhere decorated with rangoli and tilak was welcomed somewhere

कहीं रंगोली सजाकर तो कहीं तिलक लगा किया बच्चों का स्वागत

Mon, 01 Mar 2021 09:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Somewhere decorated with rangoli and tilak was welcomed somewhere
मिर्जापुर। जिले में लगभग एक वर्ष बाद कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए सोमवार को विद्यालय खोल दिए गए। बच्चों के बिना काफी दिनों से विद्यालय में ड्यूटी कर रहे शिक्षक उनकी अगवानी के लिए दौड़ पड़े। किसी विद्यालय पर गुब्बारों से तोरण द्वार बनाया गया तो कहीं पर उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अधिकांश जगहों पर रंगोली सजाकर बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में सोमवार को विद्यालय पहुंचे बच्चों का हाथ सैनिटाइज किया गया। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाएं संचालित की गईं। प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन हुआ। बीएसए गौतम प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर जानकारी ली। पहाड़ी विकास खंड के भगेसर प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक रविकांत द्विवेदी के नेतृत्व में गुब्बारों से तोरणद्वार सजाकर बच्चों का स्वागत किया गया। मुख्यद्वार पर ही उनको तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया। जिगना, विकास खंड छानबे मे एक वर्ष बाद खुले प्राथमिक विद्यालयों को छात्रों के स्वागत के रंगोली बना कर गुब्बारों व फूलो से सजाया गया था ।विद्यालय गेट पर कहीं फूल देकर कहीं रोरी तिलक लगा कर कहीं माल्यार्पण कर छात्रों का स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर मिश्र अमरेश शुक्ल प्रमोद कुमार पियूष मिश्र आदि थे। अदलहाट, क्षेत्र के विद्यालयों में सोमवार को चहल पहल का माहौल रहा। विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। सीखड़, सभी प्राथमिक विद्यालयों पर अध्यापकों में काफी उत्साह देखा गया। कई विद्यालय में रंगोली बनाए गए थे और गेट पर बैलून से सजाया गया था। बच्चों को प्रथम दिन तिलक लगाकर गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। : कम्पोजिट स्कूल मवैया देवी धाम, इंग्लिश मीडियम स्कूल खैरा, इंग्लिश मीडियम स्कूल पचराव, सेकंड कंपोजिट विद्यालय मगरहा, कंपोजिट विद्यालय रुदौली, प्राथमिक विद्यालय महरक्ष, कंपोजिट विद्यालय मझवा तराश, प्राथमिक विद्यालय गोरैया आदि विद्यालयों को रंगोली बनाकर वह बच्चों को तिलक लगाकर बड़े उत्साह के साथ बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराया गया। राजगढ़, विकास खंड में कुल 212 प्राथमिक एवं एक कस्तूरबा विद्यालय है। एक साल के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों अध्यापकों में रौनक दिखी, शिक्षा विभाग के गाइड लाइन के अनुसार सैनिटाइजर ,बच्चों के लिए मार्क्स, सोशल डिस्टेंसिंग तथा हाथ धोने के लिए साबुन पानी की व्यवस्था किया गया। बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कक्षाएं चलाई गईं। कछवां, क्षेत्र की नगर पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बड़े ही जोश और उत्साह के साथ बच्चे पहुंचे। बरैनी प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर बच्चों को फूल और गुब्बारों से सजाया गया और फूल माला पहनाकर बच्चों का स्वागत किया गया। वहीं, स्कूलों में बच्चों को मिठाई व फल बांटे गए। इसके साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत माक्स का विशेष इंतजाम भी किए गए। कलवारी, थाना क्षेत्र मड़िहान के अंतर्गत ग्राम सभा कलवारी में लगभग साल भर के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों अध्यापकों में रौनक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed