Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Solution Day: Husband dies from snake bite, disaster relief not provided even after four months

समाधान दिवस : पति की सर्प दंश से मौत, चार महीने बाद भी नहीं मिला आपदा राहत

Sun, 14 Dec 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Solution Day: Husband dies from snake bite, disaster relief not provided even after four months
हलिया समाधान दिवस पर एडीएम नमामि गंगे विजेता फरियादियों की सुनती। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। थाना समाधान दिवस पर ज्यादातर भूमि विवाद और कब्जे के मामले आए। मड़िहान के मटिहानी गांव निवासी शांति देवी ने बताया कि 23 अगस्त 2025 को पति चंद्रभान की सर्प दंश से मौत हो गई थी। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया गया था। तहसील प्रशासन को सूचित कर क्षेत्रीय लेखपाल को कागजात भी दिए गए थे। चार महीने बीत गया। अब तक आपदा राहत की सहायता राशि नहीं मिली। तहसील और डीएम कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं। एसडीएम मड़िहान ने लेखपाल को मामले के निस्तारण के लिए आदेश दिए। हलिया के महुगढ़ छतरिहा निवासी रामजग ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिला था। अपनी जमीन में बना रहा था, लेकिन पट्टीदार नहीं बनने दे रहे हैं। हलिया के दिघिया मधोर गांव निवासी नमन सिंह ने बताया कि भूमिहारी जमीन की जोताई किया हूंं। विपक्षी बोआई नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज के खुटहा गांव निवासी रानी देवी ने खातेदारों पर बिना विधिवत पैमाइश के निर्माण कराने का आरोप लगाया। इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए। घुरमा निवासी राम गोविंद ने शिकायत की कि भूमि का मूल स्वरूप बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जमालपुर के सिकरा निवासी छोटू ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पिता को पट्टे में मिली चार बिस्वा भूमि की पैमाइश कराकर पत्थर गड्डी कराने की मांग की। पिता के पट्टे की भूमि के बगल में उसे एक बिस्वा अलग से पट्टा आवंटन हुआ है। उसके अन्य तीन भाई आए दिन भूमि बंटवारे के लिए विवाद करते हैं। भूमि की पैमाइश कराकर विवाद समाप्त कराया जाए।
विज्ञापन



14 साल से वरासत कराने के लिए लगा रहा हूं चक्कर
जिगना। नरोइया गांव निवासी रामप्यारे बिंद ने बताया कि वे 14 साल से पिता की जगह वरासत के लिए दौड़ रहे हैं। उनके पिता प्रभुनाथ की मौत साल 2010 में हो चुकी है। वरासत नहीं होने से सरकारी सुविधा नहीं मिल रही है। गोगांव निवासी रतन लाल दुबे ने बताया कि लेखपाल की गलत रिपोर्ट से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। काशी सरपती गांव निवासी विनय मिश्र ने शिकायत किया है बिना पैमाइश किए उनके खेत में नहर खोदी जा रही है। सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। ठेकेदार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पथरगड्डी होने के बाद भी नहीं रुक रहा कब्जा
पटेहरा। संतनगर में किसानों ने आरोप लगाया कि पथरगड्डी होने के बाद भी विपक्षी कब्जा कर रहे हैं। नेवढ़िया निवासी धीरेंद्र, हरेंद्र, नागेंद्र ने बताया कि जून 2024 में राजस्व विभाग ने भूमि का सीमांकन कर पथरगड्डी कराया था। एक महीने पहले विपक्षी सीमांकन का पत्थर उखाड़कर फेंक दिए थे। उसकी जमीन में मकान निर्माण करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि सात दिन से वह थाने और तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। पर सुनवाई नहीं हो रही है। थाने पर पहुंचते हैं तो पुलिस राजस्व विभाग का मामला बताकर वापस कर देती है।

दो थानों पर नहीं आए फरियादी, छह थानाें पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं

मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में आयोजित 16 थानों में 171 मामले आए। 23 का निस्तारण किया गया। शहर कोतवाली और राजगढ़ थाने पर कोई फरियादी नहीं आया। 16 थानों में आए 171 मामलों में 23 का निस्तारा किया गया। जिले के छह थानों पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed