फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Smuggler with bounty of Rs 50,000 arrested in police encounter

Mirzapur News: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Smuggler with bounty of Rs 50,000 arrested in police encounter
राजगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरी जंगल में शनिवार को देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। सूचना पर सीओ मड़िहान मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव शनिवार को शाम को इंद्रा नगर में वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी पशु तस्कर बाइक से जाने वाला है। पुलिस ने सतर्क होकर जांच शुरू की। उसी दौरान बाइक सवार तस्कर आया और पुलिस देख कर वह चुनार की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक से सेमरी जंगल में भागने लगा। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने तमंचे से फायर किया। पुलिस ने बचते हुए जवाब में फायरिंग की, जिसमें गोली तस्कर के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर अजित पासवान निवासी अकछोर थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। घायल तस्कर को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। सीओ मड़िहान अनिल पांडेय ने बताया कि सेमरी जंगल में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed