{"_id":"658dcded4781c1837205aa14","slug":"slogans-raised-over-not-getting-blanket-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-466242-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कंबल नहीं मिलने पर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कंबल नहीं मिलने पर की नारेबाजी
विज्ञापन
कछवां। ठंड को देखते हुए बृहस्पतिवार को मझवां विकास खंड परिसर में गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान कंबल की संख्या से दो गुना लोग पहुंच गए। इससे अव्यवस्था फैल गई। इस दौरान 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
कार्यक्रम में करीब एक हजार महिला व पुरुष कंबल लेने पहुंच गए। परंतु 500 लोगों को ही कंबल वितरित किया गया। जिन लोगों को कंबल नहीं मिल पाया, वे केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जाने के बाद मझवां विकास खंड परिसर गेट के पास खडे़ होकर कंबल के लिए नारेबाजी करने लगे। वहीं कानूनगो संजय सिंह ने 10 दिव्यांग महिलाओं को बाजार से कंबल खरीद कर वितरित किया। तहसीलदार शशांक शेखर राय ने बताया कि 500 लोगों को कंबल के लिए बुलाया गया था, परंतु 1000 की संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंच गए। कुल 500 लोगों को कंबल वितरण किया गया है। पात्र लोगों के नाम लेखपालों द्वारा रजिस्टर में दर्ज कर लिए गए हैं, उनको भी गांव में जाकर कंबल वितरित कर दिया जाएगा।