फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six people injured in separate accidents

Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल

Thu, 18 Jan 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in separate accidents
हलिया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार की रात और बुधवार को हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पांच घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के परसिया कला गांव निवासी बाइक सवार 50 वर्षीय राधिका प्रसाद अपने साथी 53 वर्षीय जयराम के साथ मंगलवार को देर शाम हलिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बरूआ गांव तालाब के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों लोग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा पर फोन कर दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चिकित्सक विवेक खरे ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर, मंगलवार की रात करीब नौ बजे क्षेत्र के पिपरा पेट्रोल पंप के पास बाइक से जा रहे राजपुर गांव निवासी 36 वर्षीय अजय और 28 वर्षीय सोनू सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हलिया प्राथमिक चिकित्सालय से मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बुधवार को सुबह बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां हादसे में घायल बाइक सवार को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनवाल गांव निवासी 59 वर्षीय विद्याभूषण शुक्ला अपनी बाइक से हलिया से मड़वा धनावल की तरफ जा रहे थे। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हरसड़ गांव स्थित नहर के पास सड़क पार कर रहे 60 वर्षीय चंद्रमणि तिवारी को उन्होंने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया। जहां राहगीर चंद्र मणि तिवारी का उपचार चल रहा है। बाइक सवार विद्याभूषण शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चिकित्सक विवेक खरे ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चंद्रमणि तिवारी के सिर और पैर में गंभीर चोट देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed