फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sir... the neighbor has occupied the road

नल का संयोजन नहीं कराने दे रहे सरहंग

Sat, 01 Oct 2022 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Sir... the neighbor has occupied the road
लालगंज संपूर्ण समाधान दिवस में तत्काल वरासत कर खतौनी देते सीआरओ । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। जिले की सभी चार तहसीलों पर शनिवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने फरियाद सुनी। पहाड़ी विकास खंड के बेदौली निवासी सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि साहब, उनके पड़ोसी ने खड़ंजे को उखाड़कर रास्ते पर कब्जा कर लिया है। उन्हें नल के लिए पाइप लाइन भी नहीं ले जाने दे रहे हैं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा। सदर तहसील में 83 मामले आए जिसमें से चार का निस्तारण हुआ और 79 के लिए निर्देश दिया गया। उपजिलाधिकारी चंद्रभान सिंह, तहसीलदार अरुा गिरी व अन्य थे। चुनार, तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सद्दूपुर निवासी चंदन ने स्टेशन रोड निवासी कन्हैयालाल के प्रति आरोप लगाते हुए कहा है कि भूमि रजिस्ट्री करने के लिए दो वर्ष पूर्व सात लाख पचास हजार रुपये लिए थे। अब बैनामा करने में हीला हवाली कर रहे हैं। रुपये वापस कराने की मांग की। कुल 64 प्रार्थना पत्र पडे जिसमें मौके पर दो का निस्तारण किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रामानन्द राय, तहसीदार नूपुर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मड़िहान, उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें रैकल गांव की आंगनवाड़ी केंद्र से डेढ़ क्विंटल दाल बेचने का मामला सामने आया। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। 52 फरियादियों की शिकायत पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के लिए टीम बनाकर भेजा गया। विंध्याचल मेला की वजह से जिलाधिकारी नहीं आए। उनका इंतजार कर फरियादी बिना प्रार्थना पत्र दिए ही लौट गए।उपजिलाधिकारी के अलावा तहसीलदार फूलचंद यादव, इंस्पेक्टर शैलेश कुमार राय, अरुण कुमार दुबे, वन क्षेत्राधिकारी सूर्य भूषण द्विवेदी, कमल टावरी, राजस्व निरीक्षक कृष्ण शंकर, जय बहादुर व रामआसरे आदि संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। तहसील सभागार में एडीएम भू राजस्व सत्यप्रकाश सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पांच अधिकारी अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर अधिकारियों के विरुद्ध तहसीलदार शशांक शेखर राय ने विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 मामले आए और उसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम भू राजस्व ने सेमरी गांव के वरासत प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर वादकारी इंद्रजीत मिश्र को खतौनी दिया। चरखी खुर्द गांव के किसान बाल गोविंद मौर्य ने सिरसी नहर को तत्काल बंद किए जाने की मांग की। तहसीलदार शशांक शेखर राय ने स्थलीय जांच के लिए एक्सईएन को निर्देशित किया। अनुपस्थित अधिकारियों में बाणसागर खंड पांच व सात के साथ खंड आठ के एसडीओ समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे। इससे बाणसागर से संबंधित प्रकरण मौके पर आने पर निस्तारित नहीं किया जा सका। अनुपस्थित अधिकारियों में खंड विकास अधिकारी हलिया और लालगंज एडीओ पंचायत दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी, रेंजर के के सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed