फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Silence sake of accomplishment

सिद्धि की खातिर साधना

Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Silence sake of accomplishment
उमड़ा रेला

विज्ञापन
 शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर विंध्यवासिनी के पूजन के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा।  रविवार को भोर में तीन बजे मंगला आरती के बाद लगी कतार आधी रात तक नहीं टूटी। देश के कोने-कोने से आए साधक सारी रात महानिशा में मंत्र और तंत्र सिद्ध करते रहे।

 


महाष्टमी पुष्पों व रत्नजड़ित आभूषणों से मां विशेष शृंगार किया गया। विंध्यधाम में शीश झुकाने के बाद परिसर के सरस्वती, लक्ष्मी, काली,  शीतला, दुर्गा, राधा-कृष्ण, दक्षिणमुखी हनुमान, पंचमुखी महादेव एवं बटुक भैरव के विग्रहों की भी पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने नंगे पांव त्रिकोण परिक्रमा की। हवन कुंड एवं मंदिर गुंबद की परिक्रमा भी दिन भर चलती रही। बच्चों का मुंडन कराया गया।  मंदिरों की फूल-पत्तियों और रंग-बिरंगे झालरों आकर्षक सजवाट की गई है।

विज्ञापन

 

महिलाओं ने मंदिर में हलवा-पूड़ी का भोग लगाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर  नैवेद्य तैयार किया जाता रहा। लोगों ने अष्टभुजा पहाड़ पर मां काली, मां अष्टभुजी देवी, मां तारा देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed