फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Showcase to four on poor progress of recovery

वसूली की खराब प्रगति पर चार को शोकाज

Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Showcase to four on poor progress of recovery
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अभियोजन समिति की बैठक कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण व कार्यवाही करने की समीक्षा की। मुख्य देय, विविध देय तथा भू राजस्व की वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब प्रगति मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी, वाणिज्य कर, परिवहन विभाग व मंडी समिति के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार अधिशासी अधिकारी चुनार एवं अहरौरा को लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा। भू-राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान तहसील चुनार तथा सिंचाई में तहसील मड़िहान की कम प्रगति मिली। इसे बढ़ाते हुए लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों से प्राप्त आरसी के सापेक्ष वसूली की समीक्षा में तहसील लालगंज में व्यापार कर व स्टांप बिजली तथा तहसील सदर में संग्रह व्यय की वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। आवासीय भूमि आवंटन के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि मौका मुआयना करने के बाद ही भूमि आवंटन करें। शासकीय अधिवक्ता से कहा कि जनपद न्यायालयों या न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का अधिक से अधिक निस्तारण कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed