{"_id":"6165c9a58ebc3ec240436a48","slug":"showcase-notice-to-absent-19-officers-mirzapur-news-vns6169824165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित 19 अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित 19 अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में असंठित कर्मकारों के पंजीयन एवं पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में 19 अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। तीन के अंदर सभी को जवाब देना है।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2016 के अंतर्गत पंजीयन कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नियुक्त किया गया हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आनलाइन पंजीयन कराने की सुविधा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी जन सेवा केन्द्रों (सीएचसी सेंटर) पर नि:शुल्क किया जाना है। पंजीयन के लिए श्रमिकों को अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व बैंक पासबुक साथ लाना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों में कार्यरत श्रमिकों यथा शौचालय योजना के लाभार्थी, रिक्शा चालक, चाय विक्रेता, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, फल फूल बेचने वाले, जनरेटर लाइट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, गैरेज कर्मकार, फेरी लगाने वाले, आटोमोबाइल मिस्त्री, , सफाई कर्मचारी, ढोल बाजा बजाने वाले, टेन्ट हाउस में कार्य करने वाले कर्मकार सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों के कर्मकार श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, उपायुक्त उद्योग बीके चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय सिंह, पीओ डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव के अलावा अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
यह अधिकारी रहे अनुपस्थित
मिर्जापुर। अनुपस्थित अधिकारियो में एआरटीओ, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, अधिशाषी अधिकारी मिर्जापुर, पीडी डीआरडीए, उपायुक्त वाणिज्य कर, प्रभागीय वनाधिकारी, खान अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सचिव मंडी समिति, डिप्टी आरएमओ, प्रबंधक कौशल विकास एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित रहे।