फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Awareness was raised against the dowry system.

Mirzapur News: दहेज के खिलाफ जागरूक किया गया

Wed, 28 Oct 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Awareness was raised against the dowry system.
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय की ओर से महिलाओं, युवतियों और बच्चियों को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन पर जागरूकता सेमिनार किया गया।
विज्ञापन

इसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश), महिला अधिकारों और सही-गलत व्यवहार की पहचान के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विभूति नारायण मिश्रा ने दहेज प्रथा के खिलाफ प्रेरणादायक संबोधन देते हुए महिलाओं और युवतियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पॉश समिति की अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा ने महिलाओं और बच्चियों को गुड टच-बैड टच की पहचान, अनुचित व्यवहार के प्रति सतर्कता और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं को साड़ियां और बच्चियों को स्टॉल दिए गए। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष अंजू साध और सचिव रजनी गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें आईएसओ संजना अग्रवाल, संपादक खुशबू गुप्ता, कोषाध्यक्ष दलजीत वालिया समेत क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed