{"_id":"6ae107976819c74c9a07fe67","slug":"district-cooperative-bank-to-implement-a-one-time-settlement-scheme-for-npa-recovery-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163900-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जिला सहकारी बैंक एनपीए वसूली के लिए लागू करेगा एकमुश्त समझौता योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जिला सहकारी बैंक एनपीए वसूली के लिए लागू करेगा एकमुश्त समझौता योजना
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक सभागार में शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल।-सोशल मी
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक अब एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्तियों) की वसूली के लिए एकमुश्त समझौता योजना लागू करेगा। मंगलवार को बैंक प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में ऋण वितरण और बकाया वसूली के निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बैंक सभागार में सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 सितंबर तक के बैंकिंग कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान निक्षेप, ऋण वितरण, अल्पकालीन सहकारी देयों की वसूली और एनपीए से संबंधित बकाये की स्थिति पर चर्चा हुई।
समिति ने विविधीकरण योजनांतर्गत एनपीए की वसूली के लिए एकमुश्त समझौता योजना लागू करने का फैसला किया। सभापति ने सभी बैंकों को ऋण वितरण, वसूली और विविधीकरण योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में उपाध्यक्ष विपुल सिंह, सदस्य सुरेंद्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरिशंकर सिंह, बल्देव सिंह, अलोपी चंद, अवधेश कुमार सिंह, जया सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिंद, संतोष कुमार सिंह और प्रतिभा सिंह सहित बैंक के सचिव एवं सीईओ राजकुमार यादव मौजूद रहे। संवाद