फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur wins 10 medals at powerlifting championship; junior women's team crowned champions

Mirzapur News: पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्जापुर ने जीते 10 पदक, जूनियर महिला टीम चैंपियन

Wed, 28 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur wins 10 medals at powerlifting championship; junior women's team crowned champions
पावरलिफ्टंग खिलाड़ियों का स्वागत करते संघ के सचिव कमलापति त्रिपाठी। स्रोत- कोच
ज्योति यादव ने रिकॉर्ड तोड़कर बनाया कीर्तिमान, पृथ्वी यादव बने स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश
विज्ञापन

मिर्जापुर। गाजियाबाद के एचएलएम कॉलेज में 23 से 25 अक्तूबर तक हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिर्जापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते।
टीम ने सात स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य समेत 10 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके साथ ही मिर्जापुर की जूनियर महिला टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों के मिर्जापुर पहुंचने पर एलआर फिटनेस सेंटर में जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव और कोच कमलापति त्रिपाठी ने फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

संघ के सचिव और कोच कमलापति त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर महिला वर्ग के 47 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति यादव ने 60 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। इसी भार वर्ग के जूनियर वर्ग में आकांक्षा ने रजत पदक हासिल किया। 52 किलो सब जूनियर भार वर्ग में किरण विश्वकर्मा ने स्वर्ण और वंदना गौतम ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में अदनान खान, भाई लाल, अंकित सोनकर, विनीत यादव और पुष्कर बिंद ने भी पदक के लिए संघर्ष किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संघ की संरक्षिका रत्नावली सिंह, उपाध्यक्ष ब्रह्मांड राज, नितेश सिंह, प्रिंस जायसवाल, रोहित जायसवाल, विवेक कुमार, क्षेत्रीय खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह, संतोष यादव और सुरेश यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किसका कितना प्रदर्शन रहा
52 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग : वंदना यादव ने 52.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 63 किलोग्राम सीनियर महिला भार वर्ग : ज्योति सिंह ने 95 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी भार वर्ग के जूनियर वर्ग में रोशनी ने कांस्य पदक हासिल किया।

84 किलोग्राम जूनियर महिला भार वर्ग : अंजनी चौहान ने 65 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष वर्ग के 66 किलोग्राम सब जूनियर भार वर्ग : पवन निषाद और सीनियर वर्ग में अरुण कुमार कुशवाहा ने रजत पदक जीता।
74 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग : पृथ्वी यादव ने 147.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब भी हासिल किया। इसी भार वर्ग के इक्विप्ड वर्ग में दीनबंधु ने 177.5 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed