फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   shot in dispute over backing of car, two injured from both sides

गाड़ी बैक करने के विवाद में तड़तड़ाई गोली, दोनों ओर से दो घायल

Mon, 08 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
shot in dispute over backing of car, two injured from both sides
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर स्थित कांशीराम आवास के पास रविवार की देर रात मिट्टी गिराते समय ठेकेदार के हेल्पर का सफारी सवारों से विवाद हो गया। इसमें दोनों ओर से बंदूक तड़तड़ाई। इसमें सफारी सवार ने हेल्पर को गोली मार दी। दूसरे पक्ष से चली गोली से भी सफारी सवार घायल हो गया। हेल्पर की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोली चलने की सूचना पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विसुंदरपुर निवासी ठेकेदार आलोक द्विवेदी का हेल्पर रवि शंकर चौबे (23) निवासी कोल्हुआ थाना चील्ह कांशीराम आवास के पास डंपर से मिट्टी गिरा रहा था। उसी समय एक सफारी गाड़ी वाले से बैक करने को लेकर उसका विवाद हुआ हो गया। इस पर सफारी सवार ने लाइसेंसी पिस्टल से रविशंकर पर फायर कर दिया। गोली उसके पीठ में लगते हुई बाहर निकल गई। ठेकेदार पक्ष से चली गोली से सफारी सवार प्रदीप चौरसिया निवासी संकट मोचन भी घायल हो गया। ठेकेदार आलोक ने पुलिस को सूचना देकर घायल को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल ले आया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के 47 वर्षीय प्रदीप चौरसिया को मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया। गोली चलने की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सुधीर कुमार पहले अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी लिया। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन किया। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर धर्मपाल सिंह समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। धर्मपाल सिंह के साथ गाड़ी में सवार प्रदीप चौरसिया भी घायल है। पुलिस हिरासत में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed