फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   shot dead of crusher businessman

पत्थर व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

Mon, 21 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
shot dead of crusher businessman
चुनार के बड़ा गांव पत्थर व्यवसायी के घर वालों से पूछताछ करते सीओ चुनार मुकेश उत्तम।
एक कार्यक्रम में शामिल होकर पुत्र के साथ घर लौट रहे पत्थर व्यवसायी रामलाल यादव उर्फ लालबाबा की तीन बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते शनिवार की देर रात चुनार कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव के पास गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।  मृतक के  पुत्र शिवशंकर यादव ने इलाके के तीन लोगों के विरुद्ध पिता की गोली मार कर  हत्या करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तह में पहुंचने और हमलावरों को गिरफ्तारी करने में जुट गई है।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में कोतवाली क्षेत्र के सरैया सिकंदरपुर निवासी रामलाल यादव उर्फ लालबाबा पुत्र रामरूप यादव (55) अपनी बाइक से धौंहा गांव स्थित अपने पाही पर जा रहा थे। उसके साथ दूसरे बाइक पर उसका पुत्र शिवशंकर यादव था। पुत्र के अनुसार ज्यों ही वह लोग बड़ागांव के सुनसान इलाके  में पहुंचे तो देखा कि तीन लोग एक स्कूल के पास सड़क पर खड़े हैं।
विज्ञापन


जैसे ही वह लोग नजदीक पहुंचे कि एक व्यक्ति  मेरे पिता के ऊपर गोली चला दिया। गोली लगते ही वह गिर  पड़े। यह देख मृतक का पुत्र जान बचा कर गांव भाग आया और लोगों को साथ लेकर  घटना स्थल पर पहुंचा। जमीन पर गिरे पिता को अस्पताल ले गया जहां  चिकित्सकों उसको मृत घोषित कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि हमलावरों से  उनका पुराना विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से यह घटना हुई।  मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार उत्तम व     कोतवाल विश्व ज्योति राय ने बताया कि मृतक के ऊपर भी कई आपराधिक मुकदमे  दर्ज हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed