{"_id":"57cc6d2f4f1c1be206316f9d","slug":"shot-by-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे आनंद की दोस्तों ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरे आनंद की दोस्तों ने की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
contractor shot corn cob vendor then killed himself
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा व्यापारी माता प्रसाद हत्याकांड में वांछित आनंद बिंद की दो सितंबर की रात उसके ही चार साथियों ने मध्य प्रदेश के मऊगंज इलाके में हत्या कर दी। उसे चार लाख रुपये की चांदी लूटने के प्रयास में गोली मार दी गई और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल कर शव को वहीं फेंक दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को विंध्याचल जीआरपी ने हत्या आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से तमंचे के साथ पकड़कर पूछताछ की।
कटरा कोतवाली पुलिस के अनुसार तीन सितंबर को मध्य प्रदेश के मऊगंज क्षेत्र में हादसे की शिकार कार में एक युवक की अधजली लाश भी मिली थी। पड़ताल में पता चला कि वाहन विंध्याचल के एक युवक का है। उससे पूछताछ में पता चला कि नीरज कुमार, आकाश कुमार, विनोद निवासी विंध्याचल तथा दीपू निवासी गांधीघाट कटरा उससे गाड़ी लेकर गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी इस दौरान पता चला कि नीरज व आकाश को विंध्याचल जीआरपी ने तमंचे के साथ रविवार को पकड़ा है। हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो पूरा मामला खुल गया।
नीरज व आकाश ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के दुल्लहपुर निवासी आनंद बिंद से वह लोग चोरी की चांदी खरीदकर बेचते थे। पैसा नहीं होने पर मध्य प्रदेश में भी ले जाकर बेचवाते थे। 17 जुलाई को आनंद ने गनेशगंज निवासी माता प्रसाद जायसवाल की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करते हुए लाखों रुपये की चांदी लूट ली थी। उसे बेचना चाहता था। वे आनंद द्वारा लूटी गई चार लाख की चांदी को मध्य प्रदेश बेचवाने के लिए दो सितंबर को ले गए। लेकिन वहां लालच आने पर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया। लाश छिपाने जा रहे थे कि एक्सीडेंड हो गया और गाड़ी छोड़कर ट्रेन से लौटने लगे दौरान जीआरपी ने तमंचा के साथ पकड़ लिया।