{"_id":"6ac7f67fa1f36672d309b69b","slug":"mirzapur-overall-champion-in-kabaddi-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162766-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कबड्डी में मिर्जापुर ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कबड्डी में मिर्जापुर ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज बरगवां कुबा में बृहस्पतिवार को 70वीं मंडलीय विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ।
मेजबान मिर्जापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग में मिर्जापुर का तीनों आयु वर्गों में दबदबा रहा।
अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में मिर्जापुर ने सोनभद्र को 21-12 से हराकर खिताब जीता। मिर्जापुर की अनीता, संध्या और अवंतिका ने शानदार खेल दिखाया। अंडर-17 बालिका वर्ग में मिर्जापुर ने सोनभद्र को 21-19 से हराया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में भी मिर्जापुर ने भदोही को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में मिर्जापुर ने भदोही को 21-19 से हराकर जीत दर्ज की। हालांकि अंडर-14 बालक वर्ग में भदोही ने मिर्जापुर को तथा अंडर-19 बालक वर्ग में भदोही ने मिर्जापुर को 21-19 से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णानंद ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसे केवल जीत-हार तक सीमित नहीं रखना चाहिए।
संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में चंद्रबली सिंह, रवींद्र मिश्र, रुपेश सिंह और डॉ. मो. साबिर शामिल रहे।