फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven people took nomination papers for participation in the assembly by-election

Mirzapur News: विधानसभा उपचुनाव में भागीदारी के लिए सात लोगों ने लिया नामांकन पत्र

Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Seven people took nomination papers for participation in the assembly by-election
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में बृहस्पतिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सात संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया, लेकिन एक भी दावेदार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। दिन भर अधिकारी कक्ष में बैठकर प्रत्याशियों की प्रतीक्षा करते रहे।छानबे विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है। एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। यह सीट अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के पश्चात रिक्त हुई थी। अब इस पर चुनाव कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिन लोगों ने नामांकन पत्र लिया, उनका विवरण निम्न है।
विज्ञापन

पहले निर्दल भीमराव ने नामांकन पत्र लिया। उसके बाद समाजवादी पार्टी की कीर्ति के नाम से रमाकांत यादव ने नामांकन पत्र लिया। इसके बाद निर्दल सर्वेश जे कन्नौजिया के नाम से रजनीश कुमार त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजय कुमार के नाम से चंद्रमोहन प्रसाद ने नामांकन पत्र लिया। इसी प्रकार भारतीय मानव समाज पार्टी के जितेंद्र कुमार के नाम से जितेंद्र कुमार, अपना दल की रिंकी के नाम से कुलदीप पटेल तथा आजाद समाज पार्टी कांशीराम के संदीप कुमार के नाम से संदीप कुमार ने नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed