फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven people including five students injured in collision between auto and bike

Mirzapur News: ऑटो और बाइक की टक्कर में पांच छात्रों समेत सात घायल

Wed, 25 Sep 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Seven people including five students injured in collision between auto and bike
जिगना। बसेवरा गांव के पास बाइक व ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बाइक सवार एक युवक को गंभीर चोट लगने पर उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के कोरांव थाने के कोडरिया गांव निवासी नौशाद अली (35) व मेजा थाने के लेहड़ी शिवपुर निवासी गुलफान अली (28) बाइक से मंगलवार को दोपहर एक बजे रिश्तेदारी में गोगांव जा रहे थे। रास्ता भटक कर बसेवरा गांव पहुंच गए। जहां पर स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार नौशाद व गुलफान घायल हो गए। नौशाद को गंभीर चोटें आईं। ऑटो सवार पांच बच्चे घायल हो गए। उसमें से एक लड़की को गंभीर चोट लगी थी। बाइक सवार दोनों घायलों को रिश्तेदार ने पीएचसी विजयपुर पहुंचाया। जहां डाॅ. पुनीत अग्रवाल ने नौशाद को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ऑटो सवार घायल छात्रों बसेवरा निवासी सनी (6) पुत्र बब्बू, विद्या (5) पुत्री मंगला प्रसाद, शिवांश (4) पुत्र दीपू व अंश (7) के अलावा दो बच्चे ग्राम खैरा के बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि बाइक व ऑटो को कब्जे में लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed